'खूनी संघर्ष करने वाले 09 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 19 अक्टूबर, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया की
नतीशा जाखड उप.पुलिस अधीक्षक वृत लाखेरी के नेतृत्व मे मुकेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी
गेण्डोली जिला बून्दी द्वारा गठित टीम द्वारा थाना गेण्डोली मे दर्ज प्रकरण में अनुसंधान कर घटना कारित करने वाले
09 आरोपीयो को गिरफ्तार कर, घटना में काम लिये हथियार बरामद करने व न्यायिक
हिरासत भिजवाने में सफलता हासिल की।
घटना का विवरण - 06 जून 2022 को परिवादी यदुनन्दन बडैरा पुत्र लक्ष्मीनारायण कहार निवासी झालीजी का बराना थाना गेण्डोली ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि आरोपी भोमेशवर, दिनेश, बंशी कीर, प्रेमाजी,
राकेश, अरविन्द कीर, अशोक, सत्यनारायण कीर, जगदीश कीर, लोकेश कीर, हनुमान कीर, जुगराज कीर, चेतराम कीर, रामबिलाश कीर, पप्पू कीर व अन्य पाच-छः व्यक्तियो के द्वारा परिवादी के साथ गंडासिया, तलवारे, पाईप,लकडियो से गंभीर मारपीट की गयी। जिस पर थाना गेण्डोली पर प्रकरण संख्या - 109/2022 दर्ज कर अनुसंधान
मोहनलाल हैड कानि. 744 के जिम्मे किया गया।
टीम द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण:- प्रकरण के संम्पूर्ण अनुसंधान से आरोपीयो के खिलाफ धारा-
143, 341, 323,324,325,308 IPC का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपीयों की तलाश की गयी जिनमें से
09 आरोपीयो को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार
(गण्डासी, लकडी, पाईप आदी) बरामद किये गये।
आरोपी को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया गया,जहां से अपराधीयो को न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया। प्रकरण में शेष आरोपीयों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपीयों का नाम -
(1) दिनेश पुत्र हरिमोहन जाति कहार उम्र 34 वर्ष
(2) बंशीलाल पुत्र हरिमोहन जाति कहार उम्र 29 वर्ष
(3) प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेमशंकर उर्फ प्रेमा पुत्र पन्नालाल उम्र 42 वर्ष
भंवरलाल जाति कहार उम्र 26 वर्ष अरविन्द पुत्र
लक्ष्मीनारायण कहार जाति कहार उम्र 35 वर्ष
अशोक , सत्यनारायण पुत्र भवाना जाति कहार उम्र 58 वर्ष
लोकेश पुत्र राजेन्द्र कहार जाति कहार उम्र 28 वर्ष, हनुमान पुत्र राजेन्द्र जाति कहार उम्र 22 वर्ष, जगदीश पुत्र सत्यनारायण जाति कहार उम्र 29 वर्ष
जाति- कहार (कीर), निवासी झालीजी का बराणा थाना गेण्डोली जिला बून्दी