2 इंदिरा रसोई का हुआ शुभारंभ
दुर्गाप्राद सैनी (बबलू)
शाहपुरा(जयपुर)
एंकर-
कोई भूखा न सोये के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की अनुपालना में कस्बे में दो इंदिरा रसोई के उद्घाटन हुए । जहाँ विधि विधान , मंत्रोच्चार के साथ व फीता काटकर उद्घाटन हुआ जहाँ पालिकाध्यक्ष बंशीधर सैनी , अधिशाषी अधिकारी व उपस्थित गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ । इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने भट्टी पूजन कर इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया । इस मौके पर लोगों ने 8 रुपये प्रति थाली के महालक्ष्मी टॉकीज के पास भी इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया गया । इससे पूर्व मंडी तिराये पर भी इंदिरा रसोई संचालित है वहीं कस्बे में अब 3 इंदिरा रसोई संचालित रहेंगी जहाँ गरीब और मजबूर वर्ग को इंदिरा रसोई में भोजन हैं मिल सकेगा । इस दौरान शाहपुरा डीएसपी सुरेंद्र कृष्णिया, नगरपालिका एसआई कुलजीत बसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र सारण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामवतार गुर्जर, पार्षद असलम कुरैशी, राजेश असवाल, विपिन बिहारी गुप्ता, कृष्ण मीणा, अनिल नवरल, राजेश मंडोवरा, देव शर्मा धर्मपाल यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।