राजीविका स्वयं सहायता समूह की 22 महिलाएं बनी बैंक कारोबार प्रतिनिधि (बी.सी.)
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 20 सितम्बर। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 6 दिवसीय पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं ने इंडियन इंस्टीट्यूट और बैंकिंग फाईनेन्स द्वारा आयोजित ऑनलाईन परीक्षा पास कर बैंक कारोबार प्रतिनिधि बनी है जो बैंक रहित क्षेत्र में लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी।
बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक ने बताया कि सभी सफल प्रतिभागी राजीविका के विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।
समारोह में इन हाउस फेकल्टी नरेश जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक आमजन को बैंकिंग सेवा से जोड़ने का प्रयास करें। आरसेटी निदेशक नरेन्द्र कुमार सेन ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बैंक कारोबार प्रतिनिधि का महत्व बताया।