डीआरएम द्वारा सेवानिवृत्ति पर 26 रेलकर्मी गोल्ड मेडल से सम्मानित

कोटा। रेलवे विभाग कोटा मण्डल से वर्ष 2024 के जनवरी माह में आयुसीमान्तर्गत 26 रेल सेवको का सभागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक  मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोटा मंडल से जनवरी माह में विभिन्न विभागों के 26 अराजपत्रित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।

26 रेल सेवको में तकनीशियन, ट्रैक मेंन, एसएसई, ट्रेन मेनेजर, कार्यालय अधीक्षक, लोको पायलट, लिपिक, हेल्पर, प्वांट्समैंन एवं कार्यालय अधीक्षक इत्यादि महत्पूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल थे। सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को संबंधित दस्तावेज जैसे पेंशन पे आर्डर,सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये।
   
इस दौरान डीआरएम ने उदवोधन में कर्मचारियो को सेवानिवृत्ति राशि का सदउपयोग, स्वास्थयमय जीवन व्यतीत करने की सलाह देते हुए उनके भावी सुखी जीवन की शुभकामना दी तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
   
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर के प्रजापत, मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी विद्या भूषण भारती, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक संजय मालिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।