संवाददाता सुमेर सिंह राव
सीकर
सीकर सालासर रोड पर स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर परिसर में 27 वा बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ l जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की गई l व भंडारे का भी आयोजन हुआ l जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l इस दौरान जगतगुरु लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज व सीकर सुभाष चौक जानकी मंदिर के महंत मधुसूदनाचार्य महाराज भी मौजूद रहे ,l विद्यानाथ चूरू धाम, चंचल नाथ महाराज, ओमजती महाराज गुर्जरों की ढाणी ने भजनों की रस गंगा प्रवाहित की l पुजारी नेमीचंद , रामचंद्र जिला परिषद सदस्य, बलवीर रणवा, गोपाल कुमावत भामाशाह ,बनवारी लाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, रिछपाल फोगावट के अलावा पूर्व विधायक केडी बाबर ,मूलचंद रणवा ,हरिराम रणवा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सहित कई लोग मौजूद रहे l