बूंदी:पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 287 जटिल & कष्टसाध्य रोगियों को मिली राहत.....
बूंदी 22 दिसंबर । बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र के सफल संचालन के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 16 दिसम्बर से संचालित 8 दिवसीय निशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर में अब तक देश के 4 राज्यों के 11 जिलों के 287 रोगियों को उपचारित कर राहत प्रदान की गई है। पीएमओ & पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि इस शिविर में स्थानीय रोगियों के अलावा दिल्ली, मुंबई, मंदसौर,कोटा,बांरा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़,अजमेर, जयपुर,भीलवाड़ा आदि जिलों के जटिल & कष्टसाध्य रोगियों (स्पोंडाइलोसिस,सिएटिका, फ्रोजन शोल्डर,वेरिकोज वैन, न्यूरोमस्कुलर डिजिज,एवीएन,ओस्टियोआर्थराइटिस,माइग्रेन,गठिया,तंत्रिकाजन्य विकार आदि) का एकांग-सर्वांग अभ्यंग स्वेदन, पीपीएस,बस्तिकर्म,सिरावेध/ रक्तमोक्षण,जानुधारा,शिरोधारा कटिग्रीवा बस्ति,नस्य, विरेचन आदि शास्त्रीय उपक्रमों के साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से उपचार किया जा रहा है। आज शुक्रवार को यातायात पुलिस प्रभारी सुरजीत सिंह ने शिविर में उपचाराधीन रोगियों से मुलाकात कर फीडबैक लिया।कल शनिवार को शिविर का समापन होगा।