जयपुर। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सुबह 9 बजे पिछेले 24 घंटों के कोराना आंकड़े जारी किये हैं। विभाग द्वारा जारी किये गये आंकडों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटो में 29,616 नए कोविड मामले दर्ज किए गये है। इन नये कोराना मामलों को मिलाकर देश में कुल कोरोनावायरस की संख्या 3,36,24,419 हो गई है। वहीं, इन पिछले 24 घंटों में 290 नए लोगों की मौत की मौत कोविड 19 के दौरान हुई है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,46,658 हो गई है।
फिलहाल ये भारत के लिए एक अच्छी खबर है जब कोरोना की तीसरी लहर आंशका को देखते हुए भारत का सक्रिय केसलोएड घटकर 3,01,442 रह गया है। ये सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.90% है।
पिछले 24 घंटों में, 28046 कोराना से रिकवर हुए हैं। इसके साथ कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 32,815,731 हो गई है। यह रिकवरी रेट मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।
वहीं कोरोना पॉजिटिविटी दर 1.99% है, जो पिछले 92 दिनों के लिए 3% से कम है। विभाग द्वारा आंकडों से यह भी पता चला है कि कोविड की डेली पॉजीटिविटी रेट 2.09% है, जो पिछले 24 दिनों के लिए 3% से कम है। बता दें कि कोराना का पता लगाने के लिए अब तक कुल 56.16 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है। वहीं इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब 84.89 करोड़ लागों को टीका लग चुका है।