Xiaomi के इस स्मार्टफोन पर मिल रही है ₹3,000 की छूट, रेड़मी टीवी पर भी डिस्काउंट उपलब्ध

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने Mi इंडिपेंडेंस डे सेल की शुरूआत कर दी है। यह सेल 9 अगस्त तक चलने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को शाओमी प्रोडेक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। इस सेल में आपको शाओमी के स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील मिलने वाली है। इस सेल में Xiaomi Mi 11X पर 3000 रूपये तक की छूट मिल रही है।

Mi इंडिपेंडेंस डे सेल ऑफ़र
जैसा की हमने बताया यह सेल 9 अगस्त तक चलेगी और Mi.com, Amazon और Flipkart पर लागू होगी। SBI बैंक कार्डधारीयों को अतिरिक्त कैशबैक ऑफ़र मिलेगा। SBI कार्ड से अगर आप Mi 11X खरदीते हैं तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Mi 11X Pro पर 3,000 रुपये और Mi 10 पर 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

Xiaomi Mi 11X पर डिस्काउंट
इस सेल के दौरान Mi 11X का बेस वर्जन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। इसका 8GB रैम वैरिएंट 29,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। Mi 11X Pro के दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट भी मिल रहा है।

साथ ही कंपनी इस सेल में रेडमी ब्रांडेड टीवी पर भी डिस्काउंट उपलब्ध करवा रही है। रेड़मी टीवी खरीदने पर आप 2000 रूपये तक की छूट पा सकते हैं। Redmi Smart TV X 50-इंच को आप 36,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि 55-इंच मॉडल 43,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 65-इंच मॉडल 60,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Mi TV 4X 50-इंच 36,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा जबकि 55-इंच मॉडल को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi TV QLED 4K टीवी को 1,000 रुपये के साथ 58,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध करवा रही है