अक्टूबर में टिकट चेकिंग अभियान में 31,064 मामले पकड़े गए
कोटा, 08 नवम्बर, 2023 । डीआरएम मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में मंडल के वाणिज्य विभाग ने अबतक वर्तमान वित्तीय वर्ष के सात महीनों में 2023-24 में अप्रैल से अक्टूबर माह तक टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 2,45,531 मामलों से 15 करोड़ 13 लाख 70 हजार 4 सौ 34 रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 1,17,021 मामले, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 1,28,250 मामलें एवं बिना बुक गये सामान के 260 मामले शामिल है।
जबकि इस सत्र केवल अक्टूबर माह में कुल ऐसे मामले 31,064 पाए गये जिसमे बिना टिकट 14,768 मामले, अनुचित यात्रा 16,257 और बिना बुक वाले 39 मामले शामिल है। जिससे कोटा रेल मंडल को केवल अक्टूबर माह में कुल 1 करोड़ 79 लाख 54 हजार 9 सौ 14 रूपये आय आर्जित हुई। इससे कोटा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है ।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/जनसम्पर्क अधिकारी, कोटा नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।