6 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए 48 महिला, 49 युवा एवं 4 दिव्यांग बूथ

कोटा 10 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 48 महिला, 49 युवा एवं 4 दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों का संचालन इनकी थीम के अनुसार महिला, युवा एवं दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला व 9 युवा बूथ हैं। इसी प्रकार सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला व 8 युवा बूथ एवं 1 दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा कोटा उत्तर में 8 महिला, 8 युवा व 1 दिव्यांग बूथ, विधानसभा कोटा दक्षिण में 8 महिला, 8 युवा व एक दिव्यांग बूथ, लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला, 8 युवा बूथ तथा रामगंजमण्डी विधानसभा क्षेत्र मे 8 महिला, 8 युवा व एक दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं।

महिला बूथ-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में राप्रावि बम्बूलियां खुर्द कमरा संख्या 2, राउमावि झाड़गांव कमरा संख्या 5, राप्रावि पीपल्दा समेल कमरा संख्या 1, राउमावि कोटडादीपसिंह कमरा संख्या 1, सीएडी कॉलोनी शिवमंदिर के पास कमरा संख्या 1, सार्वजनिक रामदेव त्यागी धर्मशाला इटावा कमरा संख्या 2, राप्रावि गोकुलपुरा कमरा संख्या 2, राउमावि सुल्तानपुर नया भवन कमरा संख्या 6 में महिला बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा सांगोद में राउप्रावि दीगोद कमरा संख्या 2, राउमावि गढ़ेपान पश्चिम भाग कमरा संख्या 1, राउप्रावि सीमलिया कमरा संख्या 2, नगरपालिका नया भवन उत्तरी कक्ष सांगोद कमरा संख्या 1, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कनवास कमरा संख्या 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कनवास कमरा संख्या 2, राउप्रावि दायां भाग मोरूकलां दरा स्टेशन कमरा संख्या 1, राउप्रावि मांदलिया हेड़ी कमरा संख्या 1 में महिला बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी आवासन मंडल कुन्हाड़ी के कमरा संख्या 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी भीमगंजमंडी पुराना रेस्ट हाउस कमरा संख्या 2, सेंट्रल एकेडमी शिक्षांतर सिनियर सैकंडरी स्कूल बारां रोड कमरा संख्या 15, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी बड़ी महारानी रामपुरा कमरा संख्या 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी नवीन भवन बोरखेड़ा कमरा संख्या 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी लाडपुरा प्राधानाध्यापक कक्ष, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल नयापुरा बाग कमरा संख्या 4, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी रंग तालाब कमरा संख्या 1 में महिला बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण में कार्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी कमरा संख्या 3, न्यू लुक सीनियर सैकण्डरी स्कूल बालाकुंड कोटा कमरा संख्या 1, स्वामी विवेकानंद उमावि महावीर नगर तृतीय केशव भवन कमरा संख्या 8, विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल दादाबाड़ी कोटा लेब के पास, चिल्ड्रन सीनियर सैकण्डरी स्कूल दादाबाड़ी कमरा संख्या 3, अम्बेड़कर भवन नगर निगम कोटा कमरा संख्या हॉल का पश्चिम भाग, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी मल्टीपरपज गुमानपुरा कमरा संख्या 27, आदर्श राजकीय बालिका उमावि महावीर नगर तृतीय सेक्टर नम्बर 5 के कमरा संख्या 2 में महिला बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में राजकीय अपर प्राथमिक स्कूल पूनम कॉलोनी सोगरिया कमरा संख्या 2, करियर पॉइन्ट गुरूकुल रायपुरा रोड थेकड़ा कमरा संख्या 3, भारत विद्यापीठ सीनियर सैकण्डरी स्कूल ग्रामीण पुलिस लाईन बोरखेड़ा कमरा संख्या 2, मॉडर्न इंडिया पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल जय हिंद नगर कमरा संख्या 11, बाल विद्यालय पुलिस लाईन मुख्य भवन कमरा संख्या 9, सावित्री बाई फुले राजकीय गर्ल्स कॉलेज लेवल हॉस्टल तिलक नगर छावनी कमरा संख्या 1, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्रपुरा मिल्क फैक्ट्री के पास छावनी कमरा संख्या 2 एवं राउमावि विज्ञान नगर कमरा संख्या 4 में महिला बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र रामगंजमण्डी में प्रशासनिक भवन पटवार प्रशिक्षण शाला नया गांव कोटा, राबामावि विनोभा भावे नगर कमरा संख्या 3, राउमावि अलोद कमरा संख्या 1, राउमावि चेचट कमरा संख्या 1, राउमावि रिछड़िया कमरा संख्या 1, अन्नपूर्णा सीनियर सैकण्डरी स्कूल श्रीराम कॉलोनी रामगंजमण्डी कमरा संख्या 1, राउप्रावि महावीर नगर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी कमरा संख्या 1, राउमावि सब्जीमंडी के पास रामगंजमण्डी कमरा संख्या 1 में महिला बूथ बनाए गए हैं।

युवा बूथ-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में राप्रावि पीपल्दा समेल कमरा संख्या 1, राउमावि कोटडादीपसिंह कमरा संख्या 1, राप्रावि बैजपुर कमरा संख्या 1, राउप्रावि गोठडाकलां कमरा संख्या 2, राउप्रावि खेडा कमरा संख्या 1, राउप्रावि दूधली कमरा संख्या 1, राप्रावि पीपल्दा समेल कमरा संख्या 1, राउप्रावि पीपल्दा सांड कमरा संख्या 2 एवं राउमावि करवाड़ कमरा संख्या 7 में युवा बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र सांगोद में राउप्रावि सुहाना कमरा संख्या 1, राउमावि पोलाई कलां कमरा संख्या 1, राउमावि रोलाना कमरा संख्या 1, राउमावि मालीहेड़ा कमरा संख्या 1, राउप्रावि मोईखुर्द कमरा संख्या 1, राउमावि दायां भाग मोरूकलां दरा स्टेशन कमरा संख्या 1, कार्यालय सावनभादो परियोजना उपखण्ड प्रथम मोरूकलां दरा स्टेशन कमरा संख्या 1, राउमावि कन्दाफल कमरा संख्या 1 में युवा बूथ बनाए गए हैं

विधानसभा कोटा उत्तर में राउमावि सिविल लाईन्स नयापुरा कमरा संख्या 3, राउमावि नया खेड़ा कमरा संख्या 2, राउमावि थर्मल कॉलोनी कमरा संख्या 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी वोकेशनल नयापुरा कमरा संख्या 4, शहीद अजय आहूजा राउमावि भीमगंजमंडी कमरा संख्या 13, राउमावि सूरजपोल कमरा संख्या 6, राउमावि पुलिस लाईन कमरा संख्या 7, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के कमरा संख्या 2 बी में युवा बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा कोटा दक्षिण में सोफिया बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल वल्लभ नगर कमरा संख्या 5, राउप्रावि रेतवाली आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी कमरा संख्या 1, अम्बेडकर भवन नगर निगम कोटा कमरा संख्या 3, राउप्रावि संजय नगर नवीन कमरा संख्या 1, राउप्रावि संजय नगर नवीन कमरा संख्या 3, राबाउमावि विज्ञान नगर कमरा संख्या 5, राउमावि केशवपुरा नाले के पास कमरा संख्या 2, राउमावि आवासन मंडल केशवपुरा कमरा संख्या 5 में युआ बूथ बनाए गए हैैैं।

विधानसभा क्षेत्र लाड़पुरा में नूतन भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल जय हिंद नगर कमरा संख्या 5, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुरा कमरा संख्या 1, राउमावि रानपुर कमरा संख्या 1, राप्रावि कलम का कुआं कमरा संख्या 1, राउमावि भीमपुरा कमरा संख्या 2, राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल बीड के बालाजी प्रेमनगर आवासीय कमरा संख्या 3, राउमावि खेडा जगपुरा कमरा संख्या 1, राउप्रावि प्रेमनगर तृतीय कमरा संख्या 2 में युवा बूथ बनाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र रामगंजमण्डी में राप्रावि हरिओम नगर कमरा संख्या 3, राप्रावि अजय आहूजा नगर कमरा संख्या 1, राप्रावि स्वामी विवेकानंद नगर कमरा संख्या 1, राउप्रावि रोजडी कमरा संख्या 1, राउमावि पीपल्दा कमरा संख्या 1, राउमावि बोराबास कमरा संख्या 1, राउमावि मोडक स्टेशन एवं राबाउप्रावि जुल्मी कमरा संख्या 1 में युवा बूथ बनाए गए हैं।

दिव्यांगजन बूथ-
विधानसभा क्षेत्र सांगोद में राउमावि सांगोद के कमरा संख्या 3, विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में उपनिदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद कोटा मीटिंग हॉल, विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण आरकेडिया एकेडमी आरकेपुरम सेक्टर बी कमरा संख्या 2, विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में राउमावि रामगंजमण्डी कमरा संख्या 3 दिव्यांगजन बूथ बनाए गए हैं।