बूंदी: बून्दी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 6 ग्राम 320 मिलीग्राम अवैध स्मैक, 900 ग्राम अवैध गांजा तथा 23 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त कर 5 आरोपी गिरफ्तार
बूंदी 30 मई ।पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव द्वारा जिले मे नशे का अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त थानाधिकारीगण एवं डीएसटी टीम को अवैध गतिविधियों एवं नशे का अवैध कारोबार करने वालो पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री किशोर लाल आर. पी. एस. के मार्गदर्शन सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये हुये है इस पर जिला पुलिस के विभिन्न थानो एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध ताबडतोड कार्यवाहिया कर अलग अलग पुलिस थानो द्वारा 5 कार्यवाहिया कर कुल 6 ग्राम 320 मिलीग्राम अवैध स्मैक 900 ग्राम अवैध गांजा तथा . 23 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त कर 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
बून्दी पुलिस द्वारा 1 ही दिन में अलग अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना देई व डीएसटी टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये 6 ग्राम 320 मिलीग्राम अवैध स्मेक जप्त कर आरोपी हेमराज उर्फ सावरा पुत्र शोकरण निवासी नसिया कोलोनी थाना देई जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना डाबी व डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये 22 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त कर आरोपी देवलाल पुत्र भवाना निवासी डोरा थाना डाबी जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना सदर द्वारा अवैध नशे का कारोबार करने वाले ओमप्रकाश पुत्र देवलाल निवासी सीनता थाना नमाना जिला बून्दी को गिरप्तार कर 560 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। पुलिस थाना हिण्डोली द्वार 340 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर तस्कर जगदीश प्रसाद पुत्र रामस्वरूप निवासी सोला की झोपड़िया थाना हिण्डोली जिला बून्दी गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना तालेड़ा व डीएसटी टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुये 1 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त कर आरोपी रामावतार पुत्र भवरलाल निवासी लक्ष्मीपुरा थाना तालेडा जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी मामलो में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। बून्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त कुल 5 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये है। सभी अवैध नशे के कारोबार में लिप्त है।