5 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन वापस

कोटा 8 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव अंतर्गत बुधवार को 5 प्रत्याशियों ने अभ्यर्थिता वापस ली। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि बुधवार को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश कुमार, राकेश कुमार जैन एवं सत्येंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी आयुषी गौतम एवं हरिकिशन ने भी अपने नाम वापस लिए। विधानसभा क्षेत्र सांगोद, कोटा उत्तर, लाडपुरा एवं रामगंजमंडी से बुधवार को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिए गए।