डकैती की योजना बनाते भागा 5वां आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

डकैती की योजना बनाते भागा 5वां आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

आरोपी शुभम उर्फ सिन्टु ने दैनिक भास्कर कार्यालय के बाहर से मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया

बूंदी 5 सितंबर, पुलिस अधीक्षक जय यादव ने वाहन चोरी, चोरी , नकबजनी ,सम्पति सम्बंधि अपराध कर रोकथाम व शातिर चोरो पर निगरानी रख हुई वारदातों को खोलने हेतु जिला विशेष टीम प्रभारी मुकेश कुमार मीणा पुण्निण् व समस्त थानाधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही के निर्देश दिये। थे। इस पर वृताधिकारी वृत बून्दी हेमन्त कुमार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना कोतवाली सहदेव सिंह के नेतृत्व रमेश चन्द उप निरीक्षक की पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में पुराने बाईपास रोड से डकैती की योजना बनाते आरोपी 1 शकिल उर्फ गोलू, 2 प्रधुमन सिंह , 3 शुभम महावर , 4 सलीम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकूए लोहे का सरियाए मिर्ची पाउडर ए गैस कटर फेल्मकगन ए लाईटर पेचकश ए आदि नकबजनी के आलाऐ नकब जप्तर की मौके से अन्धेरे में एक आरोपी भागने में सफल हुआ। फरार शातिर आरोपी शुभम उर्फ सिन्टु को टीम ने गिर.किया। आरोपियों से पूछताछ में की दैनिक भास्कर कार्यालय के बाहर से मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियो से अनुसंधान जारी हैं।

घटना का विवरण - दिनांक 30-08-22 को थाना कोतवाली से SIरमेशचन्द्र मय पिस्टल 6 कारतुस,मय जाप्ता रवाना होकर गस्त बस स्टेण्ड, रघुवीर भवन, आजाद पार्क, देवली तिराहा करता हुआ बालचन्दपाङा चुंगी नाका के पास पहुचां जहां पर समय 2.15 एएम पर मन उनि को सूचना मिली की ओमप्रकाश माली के बन्द ढाबा बायपास रोङ बून्दी की लोहे की बोडी की आङ मे 4-5 व्य क्तिो बैठकर किसी बडी वारदात लूट की योजना बना रहे है सूचना विश्वासनीय होने से मुखबीर की सूचना तस्दी5क हेतु सांकेतिक स्थानन के लगभग 100 मीटर दुरी पर पहुंच कर पैदल -2 लोहे की बोडी के पास आङ में मन उनि व जाप्तान ने देखा व सुना तो बोडी की आङ मे पट्टीयो पर 4-5 व्य क्ति यो की आपस मे बाते करने की आवाज आ रही थी 5 व्‍यक्तिे संख्याट में होना पाया गया जो बायपास के नीचे गुरुनानक कोलोनी रोङ परSBI बैक में जो एटीएम लगा है , जिसको तोड कर उसमे रखे पैसे लूट की योजना बना रहे थे। जिनको घेरा देकर पकडा तो एक संदिग्ध भागने में सफल रहा 4 को पकडा व नियमानुसार मन उनि ने नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम शकील उर्फ गोलू पुत्र फिरोज जाति फकीर मुसलमान उम्र 22 साल निवासी मोरङीपाङा बून्दी थाना कोतवाली जिला बून्दी तथा दुसरे ने अपना नाम प्रधुमन सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह जाति पवार राजपुत उम्र 19 साल निवासी न्यु हाऊलिंह बोर्ड बासवाङा हाल म.न. BH32बीसलपुर कोलोनी जयपुर रोङ देवली थाना हनुमान नगर जिला भीलवाङा तीसरे ने अपना नाम शुभम महावर पुत्र रामगोपाल जाति कोली उम्र 21 साल निवासी कोटङादीप सिंह थाना बुढादीत जिला कोटा चोथे ने अपना नाम सलीम पुत्र मुस्ताक जाति कुरेशी मुसलमान उम्र 28 साल निवासी बायपास तिराहा सलाम शाह की गली गुरुनानक कोलोनी बून्दी थाना कोतवाली जिला बून्दी का होना बताया जिनकी नियमानुसार तलाशी ली तो , शकील उर्फ गोलू से एक धारदार स्टीलनुमा बटनदार चाकू मिला अन्तमर्गत धारा 4/25 आर्मस एक्ट का अपराध दुसरे व्यक्ति प्रधुमन सिंह से एक लोहे का सरिया मिला। तीसरे व्यक्ति शुभम महावर से एक कपङे का बैग मिला बैग को चैक किया तो बैग मे गैस कार्टीज,फ्लेम गन, लाईटर, पेचकश, ताला तोङने की मास्टर की व टेप रोल मिले। चोथे व्यक्ति सलीम से एक रस्सी व मिर्ची पाउडर की थैली मिली। पास में खङी दो मोटरसाईकिलो के बारे मे पुछा तो एक मोटरसाईकिल बिना नम्बरी एचएफ डिलक्स काली व लाल पट्टी की जिसके ईन्जन न. HA11ENH4L01325व चेचिस न. MBLHAR 239H4L00717को प्रधुमन सिंह ने अपनी होना व दुसरी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस काली व निली पट्टी की जिस पर रजि.न.RJ20 SY7824 लिखे हुये है। जिसके ईन्जन न. HA10EJDHC12155 व चेचिस न. MBLHA10ALDHC91346को शुभम महावर ने अपनी होना बताया। जिन्हे पृथक से जप्त कि गई । उक्त बदमाशान का इस प्रकार घातक आयुधो से लैस होकर बायपास के नीचे गुरुनानक कोलोनी रोङ परSBI बैक एटीएम की डकैती डालने की योजना बनाना व बदमाशान का इस प्रकार डकैती करने के प्रयोजन से एकत्रित होना अपराध धारा 399,402 IPC व 4/25 आयुध अधिनियम का अपराध होने से मोके पर ही मुलजिमान 1.शकील उर्फ गोलू , 2.प्रधुमन सिंह,3.शुभम महावर व 4.सलीम को गिरफतार किया गया वापसी थाना पर प्रकरण संख्याह 292/2022 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भल किया गया। आरोपियों से पूछताछ में कई आेर भी वारदात ख्‍ुालने की सम्भाावना हैं।

गिरफ्तार मुलजिम
शुभम उर्फ सिन्टु पुत्र मुकेश तेली उर्फ कन्नू जाति तेली उम्र 23 साल निवासी गुरूद्वारा के पीछे देवली जिला टोंक

पूर्व में गिरफ्तार मुलजिम
1.शकील उर्फ गोलू पुत्र फिरोज जाति फकीर मुसलमान उम्र 22 साल निवासी मोरङीपाङा बून्दी थाना
कोतवाली जिला बून्दी ।

  1. प्रधुमन सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह जाति पवार राजपुत उम्र 19 साल निवासी न्यु हाऊलिंह बोर्ड बासवाङा
    हाल म.न. BH32बीसलपुर कोलोनी जयपुर रोङ देवली थाना हनुमान नगर जिला भीलवाङा।
  2. शुभम महावर पुत्र रामगोपाल जाति कोली उम्र 21 साल निवासी कोटङादीप सिंह थाना बुढादीत जिला कोटा ।
  3. सलीम पुत्र मुस्ताक जाति कुरेशी मुसलमान उम्र 28 साल निवासी बायपास तिराहा सलाम शाह की गली गुरुनानक कोलोनी बून्दी थाना कोतवाली जिला बून्दी।