6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
कोटा 3 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले में शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। अबतक कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र से हीरालाल नागर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर से तरूण ने राईट टू रीकॉल पार्टी से एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में योगेश कुमार शर्मा ने नामांकन भरा है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा से दिनेश कुमार शर्मा ने राईट टू रीकॉल पार्टी से एवं नईमुद्दीन गुड्डू ने इंडियन नेशनल काँग्रेस के प्रत्याशी के रूप में तथा रामंगजमण्डी से मुकेश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। उन्होंने बताया कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से एवं कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं भरा गया है।