61 वॉ नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

कोटा 6 दिसम्बर। नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलेक्ट्रेट, परिसर में 61 वॉ नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सादगी एवं शालीनता के साथ परेड एवं झंडारोहण के साथ मनाया गया।

कार्यवाहक उप नियत्रंक नागरिक सुरक्षा जगत सिंह ने बताया कि बुधवार को स्थापना दिवस पर प्रात 8.30 बजे परेड के पश्चात चीफ वार्डन शिवदान सिंह मारू ने परेड सलामी व झण्डारोहण कर राष्ट्रगान में सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परेड का नेतृत्व मंजित एवं वसीम ने किया। उन्होंने बताया कि डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. जगदीश शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के संदेश का पठन किया। समारोह का संचालन यज्ञदत्त हाडा ने किया।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान