66 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संबंध

66 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संबंध

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
रानीपुरा (बूंदी) राजस्थान

रानीपुरा (बूंदी) 13 नवंबर,
66 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह निजी विद्यालय देई में आयोजित हुआ।
66 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नैनवा में आयोजित बालक वर्ग 17 वर्ष जूनियर में रानीपुरा ने फाइनल मैच में भवानीपुरा को हराकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही बालिका टीम ने देई में आयोजित बालिका वर्ग 17 वर्ष में रानीपुरा ने धानूगांव को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। बालक वर्ग की टीम के कप्तान विशाल बंजारा एवं उपकप्तान रवि बंजारा तथा बालिका टीम की कप्तान खुशबू गुर्जर, उपकप्तान पूजा कहार, सहित टीम के सभी खिलाड़ियों को निजी विद्यालय देई कि शाला प्रधान अदिति शर्मा द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान सीताराम सैनी, राजेंद्र सेन, भंवरलाल नागर, रेशमा, मनीष कुमार वर्मा, रानीपुरा विद्यालय की ओर से मौजूद रहे।