Bundi: 66 वी राज्य स्तरीय स्पीड बॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

 ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 

बूंदी राजस्थान


 मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

 प्रथम द्वितीय तृतीय रहे चूरु, भीलवाड़ा बूंदी


बूंदी 15 जनवरी, 66 वी  राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा स्पीड बॉल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में  संपन्न हुआ 
 संयोजक जावेद अहमद एवं मुख्य निर्णायक खालिद शेख एवं शारीरिक शिक्षा परिवार द्वारा अथितियो का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ अर्पित कर प्रतीक चिन्ह देकर एवं साफा बांध कर अभिनंदन किया गया अतिथियों द्वारा विजेता टीम को शिल्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई बालको ने मनमोहक गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी 

 प्रतियोगिता समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिमोहन शर्मा पूर्व वित्तराज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  रहे तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष भरत शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्पीड बॉल संघ राजस्थान ने की ।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  हरिमोहन शर्मा ने कहा की खेलकूद विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा है उन्होंने कहा की राजस्थान पहला प्रदेश है जहां ग्रामीण खेलकूद का आयोजन करके राष्ट्र को एक नई दिशा देने की बात कही 
 अध्यक्षता कर रहे राजस्थान स्पीड बॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष v राजस्थान मेला प्राधिकरण सदस्य भरत शर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना और पूरे देश का नाम रोशन करता है खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी एकाग्र चित्त होकर मेहनत करनी होगी उन्होंने बालक बालिकाओं को नियमित रूप से खेलों का अभ्यास करते रहने पर जोर दिया