09 फरवरी को कोटा मंडल में 68 वाँ रेल सप्ताह समारोह का होगा आयोजन

-डीआरएम द्वारा 39 रेलकर्मी किए जाएगें पुरस्कृत

कोटा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में आगामी 09 फरवरी को 68 वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस रेल सप्ताह समारोह में गत वर्ष की भांति उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना है। जिसमें डीआरएम मनीष तिवारी कोटा मंडल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 कार्यरत कर्मचारियों को पुरस्कृत करेंगें। जिसमें इंजीनिरिंग विभाग से सर्वाधिक 10 कर्मी, 5 परिचालन विभाग के, 2 वाणिज्य विभाग, विधुत कर्षण से 4 कर्मचारी, यांत्रिक विभाग से 2, विधुत कर्षण वितरण से 2, विधुत टीआरएस तुगलकाबाद से 2, विधुत सामान्य से 2, संकेत एवं दूर संचार विभाग से 3, चिकित्सा से 1, लेखा और कार्मिक विभाग से 1-1, सुरक्षा और सामान्य प्रसाशन से 2-2 तथा भंडार विभाग से 1 कर्मचारी शामिल है।