केपी रूथला पिलानी
झुंझुनूं
पिलानी बी.के.बी.आई.ईटी (BKBIET) परिसर में 7 दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ
इस शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए । कार्यक्रम प्रभारी राहुल रूंथला ने बताया कि इस शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2022 के अंतर्गत सामान्य योग प्रोटोकोल के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया।जिसमें प्रतिभागियों ने 20 से अधिक आसन सीखे । अंत में, संस्थान के निदेशक डॉ.एस.एम. प्रसन्न कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया ।