बूंदी (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) बूंदी के गोविंद नगर निवासी एक परिवार का 8 वर्षीय बालक 30 जुलाई से लापता है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि बालक का नाम खुशदीप है इसका रंग गोरा है। सफेद रंग की टीशर्ट नीला नेकर पैरों में स्लीपर पहने हुए 30 जुलाई देर रात से ही लापता है। बालक बोल नहीं पाता है। बालक का सुराग न लगने से इसके परिजनों का बुरा हाल है। उनकी आर्थिक स्थिति भी नाजुक है। वे और उनके जानकार अपने स्तर पर सभी जगह पता कर चुके हैं पुलिस की भी मदद ली गई है किंतु कोई सुराग नहीं लगा है। यदि किसी को इस बालक के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को 100 नंबर या चाइल्डलाइन के नंबर 109 पर सूचना देकर बालक को परिजनों तक पहुंचाने में मदद करें। इस मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।