रास्ते को लेकर झगड़ा नोहरा गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों पर मामला दर्ज

रास्ते को लेकर झगड़ा नोहरा गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने किया मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल 

रिपोर्ट शंकर लाल शर्मा

उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नोहरा में रास्ते को लेकर झगड़े का विडियो जहां वायरल हो रहा है वहीं आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है पुलिस की जानकारी के अनुसार नोहरा निवासी कृष्ण कुमार ने मामला दर्ज करवा है की उसकी जमीन पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए तारबंदी कर दी इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद उर्फ धन्नाराम राम पुत्र रेवती लाल उसकी पत्नी व रामरतन स्वामी व पत्नी, हेमंत उर्फ रोहिताश की पत्नी ,गजानंद , विनोद की पत्नी ने एक राय होकर उसकी तारबंदी तोड़ दी तथा पत्थरों के पिलर तोड़ दिये तथा जान से मारने की धमकी दी है तथा घर में घुसकर मारपीट की है पुलिस ने  आठ लोगों के खिलाफ मामला  दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है इस दौरान तारबंदी तोड़ने का विडियो भी वायरल हो रहा है

इनका कहना

नोहरा गांव के कृष्ण कुमार ने मामला दर्ज करवाया है आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है  पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है 

एसआई  सुरेश सिंह थाना  उदयपुरवाटी