ट्रॉलर में आमने सामने भिड़ंत: स्टेरिंग फेल होने से सीमेंट से भरा ट्रॉलर, पत्थर से भरे ट्रॉलर में घुसा, 1 घंटे ट्रैफिक जाम रहा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र के मोडक थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग 52 कोटा-झालावाड़ हाइवे पर दो ट्रॉलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। लेकिन दोनों ट्रॉलर के केबिन पूरी तरह से टूट गए। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। करीब 1 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक वन वे करके वाहनों को निकाला गया। घटना दोपहर 4 बजे के आसपास की है । मंडाना निवासी ट्रॉलर चालक सागर सीमेंट लेकर कोटा से झालावाड़ की तरफ आ रहा था। वहीं भीलवाड़ा निवासी ट्रॉलर चालक उदयलाल झालावाड़ से कोटा की तरफ आ रहा था। ट्रेलर में पत्थर भरे हुए थे। इसी दौरान दरा में अबली महल के पास सीमेंट से भरे ट्रॉलर का स्टेरिंग फेल हो गया। और सामने से आ रहे ट्रॉलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह से हुए क्षतिग्रस्त हुए। हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक केबिन से बाहर निकल आए। हादसे के बाद NH 52 के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस और मोड़क थाना पुलिस ने ट्रैफिक को वन वे करके गाड़ियों को निकाला।