तालाब गांव में हुआ झगड़ा घर पर जाकर की मारपीट महिलाए व पुरुष घायल, धारदार हथियारों से हमला करने का लगाया आरोप

हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)
तालाब गांव में सोमवार दोपहर बाद रीको की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने व पैसों के लेनदेन संबंधी हुई कहासुनी के बाद आधा दर्जन आरोपियों ने मारपीट की जिससे 5 जने घायल हो गए जिसमें महिला एवं पुरुष शामिल है प्राप्त जानकारी के अनुसार झगड़े में नजमा बानो पत्नी शरीफ, सलीम, इस्लाम, रजिया ,शब्बीर, शकीला को चोटे आई है जिनका परिजनों द्वारा हिंडोली अस्पताल लाकर उपचार कराया गया और पुलिस को रिपोर्ट दी गई पीड़ित शब्बीर व उसकें भाई शकील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी कब्जे की जमीन पर आरोपियों द्वारा रेत के ढेर कर रखे थे सोमवार को जब प्रशासन द्वारा रीको की जमीन होने से आरोपियों के ढेर को खुर्दबुर्द कर दिया गया तो इससे आरोपी नाराज हो गए कि तुम लोगों ने हमारी रेत को खराब करवाया है इसलिए तुम्हारी तरफ पहले के बकाया चल रहे पैसे दो इस तरह अतिक्रमण हटाने व पैसों के लेनदेन के मामले को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी कमरू साजिद आबिद शराफत व अब्दुल आदि ने धारदार हथियार और लकड़ी आदि से लेस होकर उनके घर पर जाकर मारपीट करने और महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोपी पर आरोप लगाया गया है नजमा को गम्भीर चोट होने पर उसे बून्दी रेफर किया गया है ।