राजभवर वेलफेयर ट्रस्ट की एक नई पहल, गरीब बच्चों को स्वेटर दस्ताने का वितरण

कोटा। कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए राजभवर वेलफेयर ट्रस्ट ने एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत 1000 गरीब बच्चो व असहाय लोगो को कच्ची झोपड़ियों व फुटपाथ पर जाकर  सर्दी  से  बचने के  लिए  स्वेटर , हाथ के दस्ताने , कम्बल , मोज़े  ऊनी आसन ,चप्पल  वितरित किये जायेंगे


राजभवर वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस सीजन में  1000 गरीब बच्चो व असहाय लोगो को कच्ची झोपड़ियों व फुटपाथ पर जाकर  सर्दी  से  बचने के  लिए  स्वेटर , हाथ के दस्ताने , कम्बल , मोज़े  ऊनी आसन ,चप्पल  वितरित किये जायेंगे जिससे बच्चे व असहाय लोग  इस कड़ाके की सर्दी से बच सके।

मंगलवार को सचिव मेहन्द्र सिंह चौहान व ट्रस्ट के अन्य साथियो ने रिक्शा को हरी झंडी  देकर रवाना किया।  सचिव ने बताया की समय समय पर वह गरीबो के लिए इस तरह की मुहीम चलाते रहते है और आगे भी चलाते रहेंगे  इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।