बूंदी: आम आदमी पार्टी की कार्यशाला का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

बून्दी 1फरवरी, आम आदमी पार्टी जिला समन्वयक डॉक्टर किशन लाल मीणा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज 
धान मंडी धर्मशाला खोजा गेट रोड पर रखा गया है जिसमे दिल्ली से आए सदस्यता अभियान के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने बूंदी के कार्यकर्ताओं 
को सदस्यता अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया व सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई तथा इस अभियान में कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार सामग्री का किट वितरित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस दौरान पूर्व पार्षद रुखसाना परवीन,दिनेश गोस्वामी, लोकेश बेरवा,भवानी शंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

related post