आप कोटा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह तथा किया गया वरिष्ठजनों का सम्मान

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

आप कोटा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह तथा किया गया वरिष्ठजनों का सम्मान

कोटा 13 नवंबर, आम आदमी पार्टी कोटा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार 13 नवम्बर 2022 को प्रातः 12 बजे पालीवाल समाज भवन 11-विनोबाभावें नगर में धूमधाम से मनाया गया।

आम आदमी पार्टी कोटा जिला इकाई द्वारा पूर्व संभाग प्रभारी नवीन पालीवाल व धनराज आचार्य के नेतृत्व में कई गणमान्य लोगो ने पार्टी की रिती नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पालीवाल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जी की आंधी अब दिल्ली पंजाब के बाद गुजरात में चल रही है ।
अरविंद केजरीवाल जी ईमानदारी व काम की करने की गारंटी ने सम्पूर्ण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है !

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पार्टी के सभी संभाग से पधारे हुए वरिष्टजनों का सम्मान माल्यार्पण करके शॉल भेंट करके सभी का सम्मान किया गया ।

इस कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा व राजश्री माथुर ने किया ।
कार्यकर्ताओं संबोधन चंद्रप्रकाश श्रृंगी,दिनेश सिंह एडवोकेट,कर्नल एम एल अग्रवाल ने किया ।

सभी कार्यकर्ताओं व वरिष्ट साथियों ने अपने अपने विचार रखे एवं संगठन विस्तार को लेकर सभी ने महत्वपूर्ण विचार रखें ।

इस कार्यक्रम में महिला शक्ति तारा पटियाल,स्वीटी शर्मा,सोनल गुप्ता,शिवानी सेन,बून्दी से रुकसाना परवीन, लोकेश बैरवा, पुरुषोत्तम तथा ओम गोचर,राजेन्द्र मीणा,उत्कर्ष शर्मा,
अशफ़ाक हुसैन,मो. रियाज़,चंदन प्रतिहस्त, सत्यनारायण पारेता, रामेश्वर दयाल,भगवान सिंह,बद्री ,सुमित आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें !