दिनांक - 26.11.2022
05 साल से फरार मुल्जिम गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना पीपाडशहर में प्रकरण संख्या 171/18.07.17 धारा 457, 380 भादस में दर्ज प्रकरण हाजा में मुल्जिम जबार पुत्र हबीब मुसलमान उम्र 35 साल निवासी सिरकी मण्डी पीएस जयपुर हाउस जिला आगरा (युपी) व सैफअली उर्फ सैफाली पुत्र हारूण उम्र 25 साल निवासी गुलसन मदरसे के पास प्रतापनगर पीएस प्रतापनगर सदर जिला जोधपुर को गिरफतार कर सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण -
प्रार्थी श्री शिवाजी मराठा निवासी मुम्बई हाल पीपाडशहर ने दिनांक 18.07.2017 को उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि मेरी दुकान सोनी मार्केट पीपाडशर में आई हुई है दिनांक 18.06.2017 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा मेरी दुकान से चांदी का बुरादा 02 किलो, सोने का बुरादा 25 ग्राम, चादी की बारीक टुकडी 500 ग्राम चुराकर ले गए वगैरा रिपोर्ट पर पीपाडशहर थाने में प्रकरण संख्या 171/18.07.17 धारा 457, 380 भादस में दर्ज किया जाकर प्रकरण हाजा में मुल्जिम फिदा हुसेन को गिरफतार कर प्रकरण धारा 173(8) सीआरपीसी में पैण्डिग रखा गया ।
कार्यवाही पुलिस -
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया की पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफतारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसको मध्यनजर रखते हुए पुलिस थाना पीपाडशहर में दर्ज नकबजनी के प्रकरण में धारा 173(8) सीआरपीसी में पैण्डिग करीब 05 साल से फरार चल रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी एंव प्रकरण का शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोध0ग्रा0 श्री सुनिल के0 पवंार के सुपरविजन मे श्री भुपेन्द्रसिह वृताधिकारी वृत बिलाडा के निर्देशन मे प्रेमदान रतनू थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडशहर के नेतृत्व मे थाना पर टीम गठित की गई, प्रकरण हाजा में शरीक मुल्जिम जबार पुत्र हबीब मुसलमान उम्र 35 साल निवासी सिरकी मण्डी पीएस जयपुर हाउस जिला आगरा (युपी) की गिरफतारी हेतु अनुसंधान अधिकारी श्री केवलराम सउनि के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को आगरा उतरप्रदेश भेजा गया, मुल्जिम जबार घटना कारित करने के बाद गिरफतारी के भय से निरन्तर अपने निवास स्थान बदलता रहा, थाना हाजा की टीम द्वारा आगरा उतरप्रदेश पहुंच मुल्जिम जबार के निवास स्थान पर पहुंच मालुमात की गई तो मुल्जिम घर बेचना पाया गया जिस पर उनके पुराने निवास स्थानो एंव दोस्तो के ठिकानो की जानकारी प्राप्त की जाकर जरूरी आसुचना प्राप्त की गई ताबाद टीम द्वारा आगरा शहर में विभिन्न स्थानो पर तलाश की जाकर मुखबिर मामुर किए गए एंव उनके हुलिए एंव फोटो प्राप्त किए गए। इसी क्रम में टीम को आसुचना के आधार पर अपने प्राईवेट वाहन से लगातार पीछा करते 1000 किलोमीटर चलकर बालेसर जिला जोधपुर से मुल्जिम जबार को दस्तयाब किया गया एंव मुल्जिम जबार की इतला पर इसी प्रकरण में अन्य आरोपी सैफअली उर्फ सैफाली पुत्र हारूण उम्र 25 साल निवासी गुलसन मदरसे के पास प्रतापनगर पीएस प्रतापनगर सदर जिला जोधपुर को भी प्रकरण हाजा में प्रतापनगर जोधपुरशहर से दस्तयाब किया गया ।
प्रकरण हाजा में मुल्जिमान जबार पुत्र हबीब मुसलमान उम्र 35 साल निवासी सिरकी मण्डी पीएस जयपुर हाउस जिला आगरा (युपी) व सैफअली उर्फ सैफाली पुत्र हारूण उम्र 25 साल निवासी गुलसन मदरसे के पास प्रतापनगर पीएस प्रतापनगर सदर जिला जोधपुर को गिरफतार किया गया है जिनसे प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।
थाना टीम -
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडशहर प्रेमदान रतनू निपु, अनुसंधान अधिकारी केवलराम व कानि विष्णु न 1344 की महत्वपुर्ण भुमिका रही जिसको जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
रिपोर्टर_ गौतम के गट्स जोधपुर