Baran: ढाई वर्षिय नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफतार

संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान 

 बारां 14 मई। जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में ढाई वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 11मई को फरियादी ने एक तहरीरी रिपोर्ट पेष की कि समय करीब 4-5 बजे मेरे घर पर सो रहा था। मेरी पत्नी मार्केट में गई हुई थी मेरी बच्ची जिसकी उम्र 2-3 साल की जो सोनु पुत्र बाबुलाल के घर पर थी इसी समय मेरा भाई मेरे घर पर आया उसने बताया कि तेरी बच्ची रो रही है जिसके लगी हुई है उसके बाद मेरी बहिन गोद में उठाकर मेरे घर पर लाई फिर मै और मेरी बहिन मेरी बच्ची को लेकर गांव के डाक्टर के पास लेकर गये उसने हमें अस्पताल में जाने को बोला फिर वहा से हम बच्ची को लेकर अन्ता अस्पताल आये जिसके गुप्तांगों से ब्लड निकल रहा था इसके साथ सोनूू पुत्र बाबूलाल ने दुष्कर्म किया है  रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्यवाही कीपीडिता का मेडीकल मुआयना मेडीकल बोर्ड से करवाया जा चुका है । घटना की गभंीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया व आवष्यक साक्ष्य के सम्बंध में बारीकी से निरीक्षण किया। घटना स्थल पर डॉग स्कॅाट, एफएसएल साईबर सैल की टीमोें द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये गये। 
 गठित पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एंव आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी सोनू बंजारा को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसमें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से अग्रीम अनुसंधान जारी है।