ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बूंदी 14 सितंबर, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पुलिस थाना काप्रेन में नाबालिग बालिका के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये
थानाधिकारी थाना काप्रेन सुरेश कुमार गुर्जर द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पर थाना स्तर की टीम का गठन कर आरोपी की तलाश कर टीम के प्रयास से
आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरणः- 12 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र की एक फरियादिया ने उपस्थित थाना होकर
अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध मे लिखित रिपोर्ट पेश की थी जिस पर प्रकरण संख्या
136/2022 धारा 376 IPC व 3 - 4 पोक्सो एक्ट मे पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
की गई कार्यवाही का विवरण:- शंकर लाल मीणा पुलिस उपअधीक्षक वृत्त के. पाटन के सुपरविजन व
थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुलजिम मांगीलाल आ० प्रेमचन्द जाति कर उम्र
19 साल निवासी बन्धा की खेडली पुलिस थाना कापरेन जिला बून्दी की तलाश संभावित स्थानो पर की गई। दौराने
तलाश आरोपी मांगीलाल को गिरफ्तार किया गया।