Kota: रेल ई-टिकटो का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 25 फरवरी। रेलवे आरक्षण ई-टिकटों के संबंध में अवैध व्यापार करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए कोटा मंडल “मिशन उपलब्ध” के तहत निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अपराध खुफिया शाखा (डिटेक्टिव एण्ड इन्वेस्टिगेटिव विंग) कोटा के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्र.आ.रणवीर सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश दुवेश, आर. विकास कुमार के द्वारा भवानीमंडी से एक व्यक्ति को सिया ई-मित्र सेंटर से रेलवे ई-टिकटों का अनाधिकृत व्यापार करते पाया जाने पर पकड़ा । जिसका नाम सूरज कुमार, पुत्र श्री शशि प्रसाद उम्र 23 वर्ष, निवासी-सरकारी स्कूल के पास, वार्ड नंबर 13 भीम नगर, थाना भवानी मंडी, जिला झालावाड़ राजस्थान। उक्त व्यक्ति द्वारा एक आईआरसीटीसी पर्सनल यूजर आईडी का उपयोग कर अवैध व्यापार एवं जिसके पास से 67 उपयोग किये गये टिकट, कीमत-54,984 रू, 05 लाइव टिकट कीमत 7,720 रूपये की ई-टिकट जप्त कि गई। उक्त व्यक्ति से रेल्वे आरक्षण ई टिकट बनाने के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर पाया कि उक्त व्यक्ति ग्राहकों से अधिक पैसा लेकर अपनी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर अपने से अवैध तरीके से रेलवे आरक्षण ई टिकटों का अवैध व्यापार करता है, उक़्त आरोपी के टिकट का विवरण एकत्रित किया गया। आरोपी आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट नहीं होना पाया गया। ’गिरफ्तार आरोपी को सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, माउस, की बोर्ड व एक मोबाइल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ आउट पोस्ट भवानी मंडी को सुपुर्द किया गया है। धारा 143 के तहत पोस्ट द्वारा 22.02.2023 को अपराध क्रमांक 243/23 क़ायम किया गया।