बूंदी (शिवकुमार शर्मा) जैतसागर नाले पर बरसों से अतिक्रमण की वजह से बूंदी में बाढ़ जैसे हालात होते आए हैं , हर वर्ष होता है लाखों का नुकसान और जनहानि जनप्रतिनिधियों द्वारा चेतानी पर भी नहीं होती है कोई कार्रवाई
मुख दर्शक प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी जैत सागर नाले से अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजेश खोईवाल की प्रशासन को आखरी चेतावनी। मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि जैत सागर नाले से अतिक्रमण हटाओ संघर्ष समिति का एक दल भाजपा नेता रुपेश शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिला कई दौर की वार्ता के बाद 48 घंटे में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक नगर परिषद कमिश्नर के साथ जैत सागर नाले का व डूब क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे व अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने का प्रयास करेंगे। जिस पर राजेश खोईवाल ने जनता को संबोधित करते हुए प्रशासन को एक बार फिर से चेतावनी दी है। कि अगर 60 घंटे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद से पितांबर जी शर्मा वानर सेना से संदीप जी श्रगी युवा सेना से महेश शर्मा मुकुट शर्मा दुर्गा लाल गुर्जर राम लक्ष्मण गुर्जर राजू गुर्जर प्रभात जैन स्वप्नेश शर्मा गुलजार भाई वसीम सहित सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे