प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

बून्दी, 15 फरवरी। जिले में सूर्य सप्तमी गुरुवार को सुबह राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, बालचन्द पाड़ा में सामुहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

 
इस दौरान कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सहायक निदेशक राजेश कच्छावा, मुकेश जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा,  जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी, भरत शर्मा, शारीरिक शिक्षक विजय भान सिंह, किशन जैसवानी, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बालचन्द पाड़ा अनिता चैहान सहित उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा सूर्य ऊर्जा का अखंड स्रोत है। इससे सभी जीवों को लाभ मिलता है। सूर्य नमस्कार योग करने से मनुष्य का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के साथ ही भावनात्मक रूप से विकास होता है। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन नियमित किए जाए। जिससे बालकों को लाभ मिले। कार्यक्रम में भरत शर्मा ने भी सूर्य नमस्कार करने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शक्ति तोषनीवाल की टीम ने भी योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों,अध्यापकगण  और छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।