अभिभाषक परिषद बुंदी ने की शोक सभा व दिया ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 13 जून, अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका ने जानकारी दी कि अभिभाषक परिषद बूंदी ने दिनांक 9/6/22 को उपखंड खण्डेला जिला सीकर में अधिवक्ता हंसराज मालविया के आत्मदाह की दुखद घटना पर सोमवार को शोक सभा रखी गयी और बार काउंसिल के कार्यक्रम के अनुसार हाथ में काली पट्टी विरोध स्वरूप बांधकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग करी की खंडेला प्रकरण में दोषी मुलजीमान को तत्काल रुप से गिरफ्तार किया जावे एवं उपखंड अधिकारी खंडेला राकेश कुमार की कार्यप्रणाली की न्यायिक जांच हो और राजस्व न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाए ज्ञापन अभिभाषक परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने पढ़कर सुनाया परिषद के उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम ने बताया की ज्ञापन देने में सह सचिव अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राठी पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता महावीर मीणा नवेद केसर पुरुषोत्तम पंचोली प्रकाश चंद भंडारी मनोज गौतम नगेंद्र सिंह हाडा भूपेंदर सक्सेना श्यामसुंदर गौतम अनुराग शर्मा योगेश यादव नारायण सिंह हाडा राकेश ठाकुर चंद्रप्रकाश जैन नारायण सिंह गौड़ नारायण सिंह हाडा अशोक मीना अजय नुवाल नीरज वर्मा कविता कहार कृष्ण मुरारी दाधीच पंकज दाधीच अजय गौतम आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे