राहुल गांधी के बाद अब इन नेताओं सहित कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

जयपुर। कुछ दिनों पहले ही ट्विटर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट ब्लॅाक किया था। और अ​ब ट्विटर ने रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव सहित कांग्रेसा पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
बता दें कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली में नौ साल कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था और उस लडकी के माता पिता से मुलाकात करने राहुल गांधी पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इस मुला​कात की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। और इसी कारण राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया था। भारतीय कानून नियामों के तहत पीडिता के घरवालों या रिश्तेदारों की फोटो सार्वजनिक रूप से शेयर करना मना है। वहीं, ट्विटर के नियमों का उल्लघंन करने की वजह से ट्विटर इंडिया ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल और पार्टी के तीन और नेताओं, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर और सुष्मिता देव के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

ट्विटर इंडिया द्वारा उठाये गये इस कदम को लेकर विपक्षी दल ने ट्विटर इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि ट्विटर इंडिया दोहरे मापदंड अपना रहा है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारियों ने पीड़ितों के माता-पिता के साथ इसी तरह की तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

वंही, कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि ट्विटर इंडिया नरेंद्र मोदी के इशारों और धमकियों पर काम कर रहा है। और ट्विटर द्वारा विपक्ष की अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोटनें जैसा काम किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विट करते हुए कहा था कि जब भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हाथरस बलात्कार पीड़िता की तस्वीर पोस्ट की थी तब उसका अकाउंट क्यो ब्लॉक नहीं किया गया था।