शिवकुमार शर्मा
बूंदी
जिले को कोविड-19 संक्रमण से शत प्रतिशत सुरक्षित करने के लिए रविवार को हुए टीकाकरण कार्य का अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बूंदी शहर के देवपुरा राजकीय विद्यालय, केशवरायपाटन एवं लाखेरी क्षेत्र में टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान केन्द्रों पर वेक्सीन की उपलब्धता, टीकाकरण की प्रगति आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीसीएमएचओ के साथ अरनेठा टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
टीकाकरण केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने काप्रेन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार विकास अधिकारी सीडीईओ, सीबीईओ के साथ के केशवरायपाटन में टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास करें। सितंबर-अक्टूबर में संभावित तीसर लहर के मद्देनजर वेक्सीन लगने से शेष रहे लोगों को शीघ्र टीकाकरण सुनिश्चित किया जावे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अब तक हुए वेक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी भी ली।
सेल्फ डिफेंस ने दी सेवाएं
रविवार को हुए कोविड-19 टीकाकरण में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा में तैनात सेल्फ डिफेंस की सेवाएं ली गई। सेल्फ डिफेंस कर्मियों ने सुबह टीकाकरण केन्द्रों के क्षेत्रों में पहुचंकर वेक्सीन लगवाने से शेष रहे लोगों को सुरक्षा का टीका लगवाने के लिए समझाईश की। इसके बाद पूरे दिन टीकाकरण केन्द्र पर मौजूद रहकर टीकाकरण में सहयोग किया।
आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने लाखेरी में बनाए जा रहे 37 सिलेण्डर के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट अन्य व्यवस्थाओं तथा प्लांट पूरा होने पर मिलने वाली आक्सीजन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।