बूंदी 28 फरवरी । हिंडोली विधायक पूर्व मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में किसानों के प्रदर्शन पर वाटर कैनन से बौछार और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हिंडोली विधायक अशोक चांदना की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीएल प्रेमी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ राष्ट्रपति के नाम एडीएम सीलिंग नवरत्न कोली को दिया ज्ञापन। इस दौरान जिला कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश शर्मा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रेमशंकर बैरवा, हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा,कांग्रेस नेता जितेंद्र शर्मा, जय कुमार बैरवा आदि रहे शामिल।