अग्र आरोही अग्रवाल महिला मंच अन्नकूट महोत्सव संपन्न

कोटा, 19 नवम्बर। अग्र आरोही अग्रवाल महिला मंच की ओर से अन्नकूट प्रसादी महोत्सव रविवार को पूर्ण भक्ति भाव से हरेकृष्ण मंदिर में मनाया गया। संस्थापिका शिखा गुप्ता ने बताया कि आयोजन में परिवार के वरिष्ठजन व बच्चों ने भी भजन कीर्तन का आनंद लिया और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने बताया कि समारोह में परिवार की वरिष्ठ महिलाओं को स्मृतिचिन्ह व उपर्णा पहनाकर सम्मानित किया।


समारोह के प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स ज्योति अग्रवाल, लतिका गर्ग, निक्की अग्रवाल, सपना रुंगटा व पूनम महिपाल ने सबका स्वागत किया। अंत में महामंत्री पूजा मित्तल ने सबका धन्यवाद किया।