महिला पर पेशाब करने वाला एयर इंडिया के यात्री को पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार
दिल्ली। कुछ दिनों पहले एयर इंडिया के पैसेंजर शंकर मिश्रा जिसने एक महिला पर शराब के नशे में पेशाब कर दिया था को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यात्री शंकर मिश्रा, जिन्होंने न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान में शराब के नशे में एक सह-यात्री पर पर पेशाब कर दिया था, को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा को बेंगलुरु से दिल्ली लाया गया है। बेंगलुरू स्थित आवास छोड़ने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मिश्रा ने अपने खिलाफ पुलिस मामले के बारे में जानने के बाद अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया था।
बता दें कि शंकर मिश्रा द्वारा अपने सह-यात्री पर कथित रूप से पेशाब करने की घटना सामने आने के बाद, दिल्ली पुलिस ने 5 जनवरी को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और अश्लीलता का मामला दर्ज करने के बाद संबंधित अधिकारियों को लुक आउट नोटिस जारी किया था।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने शहर के संजय नगर इलाके से शंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की मदद की। बताया जाता है कि आरोपी अपनी बहन के यहां रहता था।
वहीं शंकर मिश्रा कैलिफोर्निया कि जिस कंपनी ने में काम करता था उसने मिश्रा को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी वेल्स फार्गो द्वारा बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद गिरफ्तारी हुई है।
कंपनी ने कहा कि "वेल्स फ़ार्गो कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों पर रखता है और हमें ये आरोप बहुत परेशान करने वाले लगते हैं। इस व्यक्ति को वेल्स फ़ार्गो से बर्खास्त कर दिया गया है”,
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी में एयरलाइंस से कहा कि जब भी कोई यात्री बोर्ड पर अनियंत्रित पाया जाता है तो शिकायत दर्ज करें। उड्डयन नियामक ने उड़ान सुरक्षा पर नियमों का पालन नहीं करने पर उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।