जयपुर। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने न्यूमत मासिक प्रीपेड प्लान की दरें बढा दी हैं। जो रिचार्ज पहले 99 रूपये में आत था जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 200 एमबी डाटा मिलता था और कॉलिंग दर 2.5 पैसे होती थी। कंपनी ने अब इस प्लान को खत्म कर मिनिमम मासिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 155 रूपये कर दी है। कंपनी ने यह बढोत्तरी हरियाणा और ओडिशा में सर्किल में की है।
अब 155 के प्रीपेड प्लान में हरियाणा और ओडिशा के एयरटेल ग्राहकों को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल1GB डेटा और 300 एसएमएस दिये जायेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने नई योजना का परीक्षण शुरू कर दिया है और परिणाम के आधार पर पूरे भारत में इसे लागू करने की संभावना है।
कंपनी की अब 155 रूपये से नीचे वाले प्लानों में 28 दिनों की कॉलिंग, एसएमएस और डेटा को खत्म करने की योजना है। यानि की अब ग्राहकों को अगर कोई एसएमएस भी करना होगा तो उन्हें कम से कम 155 रूपये का रिचार्ज कराना होगा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि भारती एयरटेल ने हरियाणा और ओडिशा सर्किलों में बाजार-परीक्षण शुल्क वृद्धि शुरू कर दी है, और इस कदम ने इसके अनुमानों में एक बड़ा उल्टा जोखिम जोड़ा है।
कुछ रिसर्च विश्लेषज्ञों ने कहा कि "पहले के 99 रुपये के रिचार्ज में 99 रुपये का टॉक-टाइम मूल्य और 28 दिनों के लिए वैध 200 एमबी का बहुत सीमित डेटा था। इसके विपरीत, अब अपनाया गया 155 रुपये का न्यूनतम रिचार्ज असीमित वॉयस, 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस देता है। यानि कि न्यूनतम रिचार्ज मूल्य में 57 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।