संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 12 जून। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा बूंदी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश फौजी की अध्यक्षता में बाबा रामदेव मंदिर एवम छात्रावास परिसर, बाईपास रोड बूंदी में आयोजित हुई।
महासभा के प्रवक्ता शंकरलाल बैरवा ने बताया कि महासभा के जिला स्तरीय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर अधिक से अधिक बैरवा बंधुओ को जोड़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने कि अपील की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेन्द्र निर्मल, प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग लाल आर्य, प्रांतीय प्रचार मंत्री हरजीलाल बैरवा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश फौजी, महामंत्री मोहनलाल बैरवा, बैरवा, अतिरिक्त महामंत्री फूलचंद वर्मा, सहायक महामंत्री चौथमल बड़ोदिया, तहसील अध्यक्ष नारायण बैरवा, जीतराम बैरवा, हीरालाल बैरवा, तहसील सचिव गिरिराज बैरवा, रामशंकर बड़ोदिया, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, विधि सलाहकार एडवोकेट उमेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष रामदेव बैरवा, भारमल बैरवा, बद्रीलाल बैरवा, कन्हैयालाल, पूजारी रामकरण बैरवा सहित कई लोग मौजूद रहे।