मोहनस्वरुप पाराशर के निवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला डीग की बैठक हुईं
डीग, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला की बैठक महासभा के संरक्षक गोपाल प्रसाद शर्मा प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई जो की महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर के निवास पर पांडे मोहल्ला डीग में हुई जिसमें गृह राज्य मंत्री राजस्थान श्री जवाहर सिंह बेढम,डीग के विधायक शैलेश सिंह, कामा की विधायक नौक्षम चौधरी का सम्मान करने का निर्णय लिया गया । महासभा की बैठक में प्रेमचंद शर्मा का व्याख्याता पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया समाज सेवा के क्षेत्र में लोकेश शर्मा बहज को सम्मानित किया गया तथा ओम प्रकाश शर्मा पूर्व प्राचार्य को संरक्षक बनने पर सम्मानित किया गया।
महासभा द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों को करने का निर्णय लिया गया । उक्त बैठक में संरक्षक दीनदयाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश पाराशर, रामेश्वर मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,जिला संयोजक कार्यक्रम शिवराम शर्मा, महामंत्री श्याम सुंदर वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर मुद्गगल,तथा विष्णु शर्मा, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, योगेश पाराशर, खेमचंद अत्री, पत्रकार दीपचंद शर्मा, शशि भूषण पाराशर, आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन गोपाल प्रसाद शर्मा ने किया ।