जयपुर। Xiaomi 28 अक्टूबर को चीन में अपनी Redmi Note 11 सीरीज का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज में कंपनी द्वारा Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus फोन लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के माध्यम से स्मार्टफोन की आगामी सीरीज के कुछ फीचर्स को रिलीव किया है। लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को शाम 7 बजे सीएसटी एशिया (शाम 4:30 बजे IST) पर होगा।
रेडमी नोट 11 के फीचर्स
Redmi के एमडी लू वेइबिंग ने Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+8GB को 8 रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया जायेगा। इसके अलावा इसमें मल्टी-फ़ंक्शन एनएफसी, ब्लूटूथ वी 5.2 और वाई-फाई 6 सपोर्ट मौजूद होगाा। इसके अतिरिक्त, स्मार्टफोन एक्स-एक्सिस लीनियर मोटो और 120W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकते हैं।
Xiaomi के CEO Lei Jun ने भी Redmi Note 11 सीरीज का एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें 3.5mm ऑडियो जैक है। Lei द्वारा शेयर किए गए टीजर पोस्टर में फोन के टॉप-एंड हिस्से को देखा जा सकता है। साथ ही इसमें जेबीएल ट्यून स्पीकर ग्रिल और माइक होगा। स्मार्टफोन को मैट ग्रे फिनिश और ब्लैक कलर कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है।
तीनों स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ MediaTek डाइमेंशन SoC होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, तीनों Redmi मॉडल में 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल हो सकता है। लीक के अनुसार इस सीरीज की कीमत लगभग 14,050 रुपये से शुरू होगी और अधिकतम 21000 तक हो सकती है।