ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
‘बेहतरीन बूंदी अभियान’
सफाई के बाद चमकने लगी अनारकली की बावड़ी
बूंदी, 19 अगस्त। स्वच्छता, शांति और समृद्धि की संकल्पना को लेकर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्रग गोस्वामी द्वारा शुरू किए गए ‘बेहतरीन बूंदी अभियान’ से शहर की बावड़ियों में साफ सफाई हो रही है। जनप्रतिनिध और आमजन अभियान में स्वर्स्फूत होकर सहयोगी बन रहे हैं। यह अभियान का ही परिणाम है कि बावडियों के शहर के नाम पहचान रखने वाले बूंदी शहर की बावड़ियों सफाई होने के बाद चमकने लगी है।
अभियान की कड़ी में शुक्रवार को छत्रपुरा के वार्ड 26 स्थित अनारकली की बावड़ी में पार्षद त्रिलोक कुमावत की अगुवाई में युवाओं व क्षेत्रवासियों ने श्रमदान कर साफ सफाई। ऐतिहासिक धरोराहरों की सफाई में युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं रही और सबसे के साथ मिलकर बावड़ी की सफाई में जुटी रही। साफ सफाई के बाद अनारकली की बावड़ी एकदम साफ नजर आने लगी। सफाई बाद बावडी में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया। बावडी की सफाई होने के बाद बावड़ी का पानी कांच की तरह चमक उठा।
बेहतरीन बूंदी अभियान के तहत हुए सफाई कार्य में हुकमचंद राठौर, एनके राठौर, राजूू कारपेंटर, संगीता कुमारी, गौरीशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, चंचल कुमावत, भगवान कुमावत सहित कई लोगों ने अपना सहयोग दिया।
मनोहर बावड़ी में श्रमदान आज
जिला कलक्टर द्वारा शुरू किए गए बेहतरीन बूंदी अभियान में सहभागिता बढ़ रही है। बूंदी शहर की बावड़ियों को श्रमदान कर चमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को मनोहर बावडी को श्रमदान कर साफ किया जाएगा। पार्षद इरफान अंसारी ने बताया कि अभियान मंे सहभागिता करते हुए शनिवार को सुबह 10.30 बजे से मनोहर बावड़ी में श्रमदान कर साफ सफाई की जाएगी।