Karnataka के नये मुख्यमंत्री की घोषणा, बसवराज बोम्मई संभालेंगे सीएम कुर्सी, आज लेंगे शपथ

जयपुर। (मनोज गुर्जर) भाजपा द्वारा कनार्टक के नये मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है, जिसके साथ ही विभिन्न नामों की अटकलों पर भी विराम लग गया है। आज बुधवार को कनार्टक के पूर्व गृह मंत्री बसवराज बोम्मई कनार्टक के नये सीएम की शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि बसवराज भी एक लिंगायत नेता हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के करीब माने जाते हैं।
बसवराज बोम्मई को कनार्टक के नये मुख्यमंत्री की घोषणा मंगलवार को शाम को की गई। मंगलवार शाम को बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक की गई जिसमें राज्य पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे जिन्होंने बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री की औपचारिक घोषणा की। औपचारिक घोषणा के बाद बोम्मई ने कहा कि इस समय पर मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है और में इसे जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन से करूंगा। मेरी सेवा हमेश गरीबों के लिए रहेगी।

बीएस येदियुरप्पा हुए भावुक
सोमवार को जब पुर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो वे भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि मैं किसी दबाव में नहीं हूं,ये आंसु खुशी के हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और ग्रहमंत्री अमितशाह का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया और मुझे मुख्यमंत्री बनाया। कहा, अभी भी मैं राजनीति में सक्रीय रहूंगा और पार्टी से जुड़ा रहुंगा और पार्टी की सेवा करता रहुंगा। कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने बीएस येदियुरप्पा के शासन की तारीफ करते हुए कहा था कि पार्टी उनके अनुभव का मार्गदर्शन और लाभ लेती रहेगी।