रायपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

संवाददाता सुमेर सिंह राव

नीमकाथाना।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां

उपखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तंवर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि पूरणमल सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि केआर धोलीवाल, संजू सिंह, जगदीश धोलीवाल, पूर्व उपसरपंच बिट्टू धानक, महेंद्र सोनी, बनवारी कुमावत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलित कर की गई। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र टेलर द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रोहिताश यादव द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ से व्याख्याता नेहा झाझड़िया, राजेश मील, वरिष्ठ अध्यापक अमर सिंह यादव, शिवदान कुमावत, महेश कुमार गुर्जर, शारीरिक शिक्षक कन्हैया लाल मीणा, अध्यापक द्वारका प्रसाद, नाथूराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार, कनिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लीला राम सैनी, सेवानिवृत्त अध्यापक राजेंद्र सिंह सहित अभिभावक गण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।