भीममंडी राजकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव
कोटा 30 जनवरी। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीममंडी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लव शर्मा थे, अध्यक्षता जिला पूल अधिकारी डॉ राजेंद्र चौहान ने की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ कुसुम लता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा मिशन चंद्रयान और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर ड्रामा प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि लव शर्मा ने विद्यालय के भौतिक संसाधनों का विकास के करने के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश गुप्ता व जया शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय कि सत्र पर्यंत गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।