इन जबरदस्त फीचर्स के साथा Apple iPhone 13 लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। आईफोन निर्माता Apple ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप फोन iPhone 13 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आईफोन 13 लाइनअप में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स शामिल हैं। आइये यहां आईफोन 13 के फीचर्स और कीमत के बारे मे जानकारी देते हैं।

आईफोन 13 की कीमत
iPhone 13 के 128GB स्टोरेज मॉडल के की कीमत अमेरिका में $799 है। भारत में आईफोन 13 बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। भारत में iPhone 13 के प्री-ऑर्डर 17 सितंबर से शुरू होंगे और शिपिंग इस महीने के अंत में 24 सितंबर से शुरू होगी।

आईफोन 13 के फीचर्स
iPhone 13 में 6.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर मौजूद है। कैमरे की बात करें तो फोन में आईफोन 12 की तरह ही 12-मेगापिक्सेल वाइड और अल्ट्रा-वाइड दो सेंसर मौजूद हैं। iPhone 13 एक नए पोर्ट्रेट सिनेमैटिक वीडियो फीचर के साथ आता है जो EIS का उपयोग करता है जिसे Warp कहा जाता है। इस नये फीचर का इस्तेमाल करके वीडियो रिकॉर्ड करते समय बैकग्रांउड को ब्लर किया जा सकता है। नाइट मोड को भी अपग्रेड किया गया है, फोन आईओएस 15 चलाता है जिसमें नोटिफिकेशन के प्रबंधन के लिए एक नया फोकस मोड और मैप्स, मैसेज, वॉलेट, वेदर और अन्य बिल्ट-इन ऐप्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। बायोमेट्रिक्स के लिए, iPhone 13 को टच आईडी और फेस आईडी सपोर्ट दिया गया है। iPhone 13 कलर में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, व्हाइट, PRODUCT RED, और दो नए रंगों- पर्पल और पिंक शामिल हैं।