एशिया कप 2022ः पाक के खिलाफ मुनाफ पटेल ने चुनी बेस्ट प्लेइंग 11 टीम, इस खतरनाक खिलाडी को रखा बहार

जयपुर। एशिया कप 2022 में आज भारत और पाक का बहुप्रक्षित हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है। इस मैच का क्रेज ऐसा है कि दुबई में मैदान के आसपास एवं अन्य जगह के सभी होटेल्स बुक हो गये हैं। वहीं मैच का आंनद लेने के लिए ढोल नंगाडों के इंतजाम सहित बडी- बडी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। ऐसे रोमांच के बीच कई पूर्व क्रिकेटर पाक के खिलाफ अपनी अपनी बेस्ट प्लेइंग टीम चुन रहे हैं। इसी कडी में विश्वकप 2011 विजेता टीम के सदस्य रहे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी आज के मैच के लिए बेस्ट प्लेइंग 11 टीम चुनी है।

पटेल के अुनसार भारतीय पारी को सलामी देने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल को चुना है। उन्होंने तीसरे नंबर पर किंग विराट कोहली को रखा है। इकसे बाद नंबर 4, 5 एवं 6 के लिए मुनाफ ने क्रमशः सुर्याकुमार यादव, दीपक हुड्डा और आलराउंडर हार्दिक पांड्या को चुना है। वहीं फिनिशर दिनेश कार्तित को सातवें नंबर पर जगह दी गई है। गेंदबाजी के लिए मुनाफ ने अपनी टीम में दो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अशरदीप सिंह को जगह दी है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट संभालने के लिए रवि विश्नोई और यजुवेंद्र चहल को टीम में रखा है।

ऋषभ और जडेजा को रखा बहार
मुनाफ पटेल की टीम सलेक्शन को देखकर उस समय अचंभा हुआ जब उनकी इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और आलरांडर रविंद्र जडेजा का नाम नहीं दिखाई दिया।

मुनाफ के अनुसार भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्याकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि विश्नोई, यजुवेंद्र चहल।