Asia Cup 2022:पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 रोहित के लिए बनेगा सर दर्द, जाने कौन-कौन हो सकते हैं शामिल

जयपुर। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के 309 दिन बाद आमने सामने होंगी। भारत वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला हर हाल में लेना चाहेगा। लेकिन इसके लिए कप्तान रोहित को बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतारना होगा। कप्तान रोहित के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि कई खिलाड़ियों ने एशिया कप में वापसी की है तो कई खिलाड़ी पहले से शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन मौका देते हैं।
दरअसल, भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं और हाल ही जिम्बाब्वे दौरे से लौट कर आये हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वही नंबर 3 पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए रिजर्व है।
नंबर चार पर इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और नंबर पांच पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आएंगे। नंबर 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके बाद कप्तान को माथापच्ची करनी होगी नंबर 7 के लिए दिनेश कार्तिक या दीपक हुड्डा में से किसी एक पर विचार करना होगा। एक तरफ दीपक हुड्डा शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। और वह टॉप में खेलते हुए 1 शतक भी जड़ चुके हैं। दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक टीम के लिए शानदार फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं और कई मैच जिता चुके हैं। वही नंबर आठ पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दिखाई दे सकते हैं। बोलिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार के साथ अशरदीप जगह बना सकते हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में जडेजा के साथ रवि बिश्नोई नजर आ सकते हैं। तीसरे फास्ट बॉलर के रूप में हार्दिक पांड्या अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

संभावित प्लेयिंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अशरहरदीप सिंह, रवि बिश्नोई।