एशिया कप 2022 की शुरुआत आज से होने जा रही है। आज पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच 7.30 बजे से शुरु होगा।
ऐसे देखे लाइव स्ट्रीम
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच का लाइव स्ट्रीम स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
कप्तान दासुन शनाका के नेतृत्व मैं श्रीलंका टीम इस टूर्नामेंट में जीत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं मोहम्मद नबी की अगुवाई में अफगानिस्तान जीत साथ एशिया कप की शुरुआत करने को बेताव हैं। बता दें की क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के तहत श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच करीब छह साल बाद भिड़ंत होगी।
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अभी तक एक मात्र टी 20 मैच 2016 के टी 20 विश्व कप में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी । श्रीलंका एशिया की एक बड़ी और सफल टीम है जो इस टूर्नामेंट में अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है
श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11 :पथुम निसानका, गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका, वनिन्दु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11 : नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जनात